महासमुन्द

खैरागढ़ उपचुनाव में जीत, कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
17-Apr-2022 4:41 PM
खैरागढ़ उपचुनाव में जीत, कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 अप्रैल।
खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेसजनों  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके पूरे मंत्रिमंडल तथा मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के पूरे टीम को व समस्त छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है। कांग्रेस भवन में आतिशबाजी करके मिष्ठान वितरण किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने सभी कांग्रेसजनों को 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा के लिये अभी से कमर कसने की हिदायत दी और  मुख्यमंत्री द्वारा लागू की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आव्हान किया। कांग्रेस भवन में इस दौरान बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, प्रमोद चंद्राकर, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, सुरेश द्विवेदी, राजू साहू, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, अमन चंद्राकर, हुलास गिरी गोस्वामी, डा. तरुण साहू, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, तुलसी साहू, हर्षित चंद्राकर, पुनीत पटेल, भरत बुंदेला, छन्नू साहू, बसंत चंद्राकर, इमरान कुरैशी, अभय सोनवानी, नितेंद्र बेनर्जी, सतीश कन्नौजे, गिरजा शंकर चंद्राकर, मोती साहू, लीलू साहू, रामजी साहू उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट