महासमुन्द
महासमुंद में पारा 44.2 डिग्री
17-Apr-2022 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 अप्रैल। मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर में आसमान साफ रहेगा और यहां अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह भर में रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंड क्षेत्र कोरिया जिले का रहा जहां तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिकतम तापमान महासमुंद जिले का रहा जहां 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे