महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 15 अप्रैल। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से अब लोग तंग हो गए हैं। इस संबंध में ब्लॉक अजा अजजा संयोजक रामेश्वर सोनवानी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
रामेश्वर सोनवानी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आजकल जिला महासमुंद ब्लॉक पिथौरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बहुत ज्यादा की जा रही है। दोपहर गर्मी के समय ठीक 12 से 1 बजे दो-ढाई घंटा और रात 9 बजे से करीब दो घंटे बिजली कटौती की जा रही है।
उन्होंने इसे सत्ताधारी और निजीकरण का नतीजा बताया। लेकिन आम जनता भीषण गर्मी में हलाकान हंै। विद्युत मंडल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के लोग मनमानी कर रहे हैं। सार्वजनिक फोन हमेशा बंद रखते हैं।
शिकायत रजिस्टर को भी छुपाकर रखा जाता है। शिकायत करने जाओ तो रजिस्टर नहीं है कहते हैं।