महासमुन्द

जिलेभर में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती
15-Apr-2022 4:16 PM
जिलेभर में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 अप्रैल।
कल गुरूवार को डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती जिलेभर में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने आंबेडकर की प्रतिमा औऱ छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षों, विचारों और योगदान को याद किया और उनके द्वारा बनाए गए भारत के संविधान के बारे में विभिन्न लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भारत में अंबेडकर जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत समान माना जाए और उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के लिए अभियान भी चलाया था। इसी तरह लिनेस क्लब ने भी डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। क्लब के पदाधिकारियों ने डॉ.ंअबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति किए योगदान को याद किया। वार्ड क्रमांक 07 में पूर्व पालिकाध्यक्ष पवन पटेल, वार्ड पार्षद मीना वर्मा, मरार पटेल समाज के पदाधिकारी लोचन पटेल, बौद्ध महासभा के संरक्षक पीजी बंसोड़ सहित बूथ समिति के सदस्य, बौद्ध समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। महासमुंद केसर्व हिंदू समाज ने भी अबेडकर चौक में उनकीे मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों व विचारों को याद किया।
 


अन्य पोस्ट