महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 अप्रैल। राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी मध्यप्रदेश में आठ से 12 अप्रैल तक पांच दिवसीय प्रीएएलटी स्काउट्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।
पूरे भारत देश के 15 राज्यों से 45 स्काउटर्स एवं 35 गाइडर्स छत्तीसगढ़ से आठ स्काउटर्स ए एवं महासमुंद जिले से पांच स्काउटर्स सम्मिलित होकर सकुशल लौटे। जिले से रामकुमार साहू जिला सचिव स्काउट्स महासमुंद, रामकुमार नायक विखं सचिव पिथौरा, विवेकानंद दास विखं सचिव बसना, राजीव कुमार तिवारी वरिष्ठ स्काउटर शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय महासमुंद एवं झनेश कुमार साहू वरिष्ठ स्काउटर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली पिथौरा से सफलता पूर्वक भाग लेकर सकुशल 13 अप्रैल को शाम लौटे हैं।
जानकारी अनुसार इन्होंने नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वज गीत, सैल्यूट, सिद्धांत, मोटो, एनाटिंग, लेसिंग, ध्वज शिष्टाचार, एबीपीसिक्स, ध्वज की जानकारी, माइक्रो टीचिंग, लीडरशीप, लर्निंग एवं टीचिंग मेथड, स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व,कम्पास, मानचित्र,दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना,स्काउट्स एवं गाइड्स के 14 आधार, चार पिलर्स इत्यादि विषयों का गहन प्रशिक्षण व टेस्ट दिया गया हैं।