महासमुन्द

निलंबित और अपात्र दोनों बीईओ को हटाने की मांग को ले शिक्षकों ने निकाली रैली
14-Apr-2022 2:49 PM
निलंबित और अपात्र दोनों बीईओ को हटाने की मांग को ले शिक्षकों ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अप्रैल।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कल बुधवार को विकासखंड सरायपाली के आठ प्रमुख संगठनों के प्राचार्य से लेकर के सहायक शिक्षक तक 1241 शिक्षक संवर्ग ने दोपहर 2 बजे टाउन हॉल झिलमिला से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली तक विशाल रैली निकाली। शिक्षकों ने निलंबित बीईओ आईपी कश्यप व अपात्र बीईओ एफ  नंद को हटाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली बीईओ कार्यालय सरायपाली पहुंची जहां धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की और समापन किया।

सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी है कि जल्द ही दोनों को नहीं हटाया जाएगा तो वे फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञात हो कि पूर्व बीईओ आईपी कश्यप के कार्य शैली एवं भ्रष्ट आचरण को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड के समस्त शिक्षक आंदोलनरत थे।

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके वित्तीय अधिकार को छीनकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न कर दिया गया था एवं बाद में निलंबित कर दिया गया था लेकिन 7 दिसंबर 2021 को उन्होंने बिना शासन के आदेश के बीईओ कार्यालय में बीईओ का प्रभार ग्रहण कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट