महासमुन्द

अलग-अलग दिन चोरी
13-Apr-2022 4:04 PM
अलग-अलग दिन चोरी

महासमुंद,13 अप्रैल। शहर के एक ही मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान व मकान में प्रवेश कर खाद्य सामग्री एवं घर के सामान चोरी की है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। एक घटना 8-9 अप्रैल व दूसरी 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना वार्ड क्रमांक 2 इमलीभांठा की है। इमलीभांठा वार्ड क्रमांक 2 निवासी हितेश साहू का श्रीराम वाटिका पानी टंकी के आगे किराने का दुकान है। प्रतिदिन सुबह 06 बजे से रात 9 बजे तक दुकानदारी करता है। 8 अप्रैल रात 9 दुकान को बंद कर सामने व पीछे दरवाजा में ताला लगाकर घर चला गया था। 9 अप्रैल की सुबह 6 बजे दुकान खोलने आया अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। वहां 4 पैकेट तेल, दाल आदि 30 हजार के सामान गायब थे। इसी तरह इमलीभाठा वार्ड क्रमांक 2 निवासी निवासी ईश्वर देवांगन 31 मार्च सुबह 11 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ बहन अनिता देवांगन के मकान उदघाटन कार्यक्रम में ग्राम पलारी जिला बलौदाबाजार गया था। 2 अप्रैल सुबह 11 बजे पलारी से महासमुंद आया और अपने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो दूसरे दरवाजे के नीचे का भाग जला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सामान एक टीवी, 2 सिलेण्डर टंकी कीमती 15 हजार की चोरी हुई थी।


अन्य पोस्ट