महासमुन्द
कर्मा जयंती महोत्सव 17 को, प्रचार प्रसार रथ रवाना
12-Apr-2022 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 अप्रैल। आगामी 17 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा एवं कर्मा जयंती महोत्सव के प्रचार प्रसार रथ को जिला युवा प्रकोष्ठ व जिला साहू समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक झंडा दिखाकर साहू समाज को पांचों परिक्षेत्रों में रवाना किया।
अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आनंद साहू, उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने बताया कि प्रचार प्रसार रथ शेर, भोरिंग, बिरकोनी, चिरको, खल्लारी, सिरपुर, झलप सहित विभिन्न परिक्षेत्र में भ्रमण करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष धरमदास साहू, सासंद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, मनोजकांत साहू, मुन्ना साहू, टिकम साहू, रवि साहू, संजय साहू, तरूण साहू, नंद कुमार साहू, टेकराम साहू, पवन साहू, ललित साहू, जितेन्द्र साहू, अनिल साहू, गिरधर साहू सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे