महासमुन्द

खेत में महिला की जली लाश मिली, पहचान नहीं
12-Apr-2022 1:41 PM
खेत में महिला की जली लाश मिली, पहचान नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली/महासमुंद, 12 अप्रैल।
जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम काशिपाली के एक खेत में कल दोपहर एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली है।
इस मामले में सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि कल दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट में इस घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर महिला की पैरा में जला हुआ शव मिला है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला कहां की रहने वाली है, उसका क्या नाम है, इसकी पुष्टि आज दोपहर 12 बजे समाचार लिखते तक नहीं हो पाई है। लेकिन टीआई के अनुसार पांव में पहनने वाले पायल और बिछिया से ऐसा लगता है कि महिला स्थानीय है। घटना कैसी हुई है इसकी छानबीन जारी है।
 


अन्य पोस्ट