महासमुन्द

टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तार होने से दूर होगा पानी संकट
10-Apr-2022 7:24 PM
टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तार होने से दूर होगा पानी संकट

संसदीय सचिव ने बडग़ांव में किया विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 अप्रैल। ग्राम पंचायत बडग़ांंव में पानी संकट दूर हो सकेगा। शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गांव में पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का गाजेबाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया। शनिवार को ग्राम पंचायत बडग़ांव में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कुलेश्वर ठाकुर,  हुलसिया निषाद, ताम्रध्वज निषाद, माणिक साहू, संतोष निषाद मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से क्षेत्र में द्रुत गति से विकास हो रहा है।

शहर के साथ गांवों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही यहां पानी टंकी के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल घरों तक मिलने लगेगा। सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के लिए बजट में करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके लिए उन्होंने लगातार शासन का ध्यानाकर्षित कराया था। इससे निश्चित तौर पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुवनेश्वर निषाद, ईश्वर यादव, ऋषि चक्रधारी, रतिराम यादव, गोविंद निषाद, लोकेश पटेल, दिलीप चक्रधारी, शुक्लचरण निषाद, बहुर सिंग पटेल, हेमंत निषाद, लोकनाथ चक्रधारी, रघुवीर शरण निषाद, ललित निषाद सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

कुम्हार समाज के लोगों ने की भवन की मांग

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से कुम्हार समाज के लोगों ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। समाज के लोगों ने बताया कि ग्राम बडग़ांव में कुम्हार समाज का भवन नहीं है। जिससे सामाजिक आयोजनों में दिक्कतें होती है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण की दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।


अन्य पोस्ट