महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी पंकज शर्मा ने शाखा प्रबंधक और सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक ली।
बैंक के अतिरिक्त प्रबंधक एसपी चद्राकर के अलावा बैैठक में जिले के 13 शाखाओं के शाखा प्रबंधक और सुपरवाईजर भी शामिल हुए। इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी ने बैंक के विकासात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधकों को किसानों के हित में तत्काल ऋण प्रकरण स्वीकृत करने, किसानों को विभिन्न योजनाओं के भुगतान राशि का शीघ्र भुगतान करने, गोधन विक्रेताओं को गोधन का भुगतान करने, वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण किसानों को करने, समिति में पर्याप्त मात्रा में किसानों के मांग अनुरूप खाद बीज का भंडारण करने के निर्देश भी दिए। प्राधिकृत अधिकारी ने समस्त शाखा प्रबंधकों को बैंक में साफ सफाई करने किसानों की उचित बैठक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।