महासमुन्द

राईस मिल एसो. के अध्यक्ष बने कमल
03-Apr-2022 6:00 PM
राईस मिल एसो. के अध्यक्ष बने कमल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरायपाली, 3 अप्रैल। राईस मील एसोसियसन का बैठक गुरुवार को रखी गई थी । जिसमें  सरायपाली राइस मील एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में  अध्यक्ष  कमल अग्रवाल, सचिव मुकेश नायक ,कोषाध्यक्ष- राकेश अग्रवाल का चयन सर्व सम्मति से किया गया, साथ ही 5 लोगों की कोर कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें मनोज सिंदे, कृपा नायक, दिनेश अग्रवाल (एसआर), संजय बंसल, मदन अग्रवाल का चयन किया गया।

उक्त मीटिंग में सौभाग्य कानूनगो, दिनेश अग्रवाल अन्नपूर्णा, प्रेम प्रधान, मनोज अग्रवाल बलोदिया, विनोद सिंघानिया, गजेंद्र चौधरी, मनोज शिंदे, कृपा नायक, पुरुषोत्तम पटेल, रामलाल पटेल, एवं मदन अग्रवाल उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट