महासमुन्द

ठेकेदार यूनियन जिलाध्यक्ष बने धर्मेन्द्र कहा-समस्याओं से मजबूती से लड़ेंगे
31-Mar-2022 5:25 PM
ठेकेदार यूनियन जिलाध्यक्ष बने धर्मेन्द्र कहा-समस्याओं से मजबूती से लड़ेंगे

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 मार्च। बीते दिनों ठेकेदार यूनियन का वार्षिक समारोह एवं होली मिलन का आयोजन स्थानीय कोडार रेस्ट हाउस में रखा गया जहां जिले के पदाधिकारियों सहित रायपुर एवं प्रदेश के पदाधिकरी, ठेकेदार सम्मिलित हुए। यूनियन के पदाधकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष रामसनेही जायसवाल, जिला सचिव राजेश जैन एवं ईश्वर सिन्हा आदि ने बैठक को संबोधित किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष धर्मेंन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ठेकेदारों के हर तरह के संघर्ष में वे सबके साथ हैं।  उन्होंने कहा कि बीते समय में भी सभी के सहयोग से हम ठेकदारों की समस्याओं को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन,आंदोलन करते रहे। जिसमें से बहुत सी समस्याओं के समाधान में हम सफल रहे, वहीं कुछ ऐसी समस्याएं जिनका समाधान बाकी है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। रायल्टी सहित कुछ मामलों की अपील राज्य के हाईकोर्ट में लंबित है। हम सभी ठेकेदार सदेव क्रियाशील होते हैं ऐसे में यदि आगे भी कुछ समस्याएं आएं तो हम सबएकजुट होकर उसका समाधान करेंगे। बड़ी से बड़ी समस्याओं से मजबूती से लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि-मुझे आप सभी के सहयोग से इस पांच वर्ष के कार्यकाल में ठेकेदारों की समस्याओं के लिए संघर्ष में जो सहयोग मिला, मैं उसके लिए आप सभी का आभारी हूं। पांच वर्ष का कार्यकाल बड़ा होता है। मालूम हो कि श्री ठाकुर ने अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था लेकिन सदस्यों और पदाधिकारियों ने किसी तरह उन्हें इस कार्यकाल के लिए अनुरोध किया और श्री ठाकुर उनका अनुरोध नहीं टुकरा सके। इस तरह श्री ठाकुर ने सभी ठेकेदारों के विश्वास और प्रेम को सहर्ष स्वीकार करते हुए पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकारी।


अन्य पोस्ट