महासमुन्द
जल जीवन मिशन की बैठक
30-Mar-2022 6:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मार्च। जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कल कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में आहुत हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजनाए सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य.प्रगति की जानकारी ली। बैठक में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 02 सिंगल विलेज योजना एवं 11 सोलर आधारित योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 सिंगल विलेज, 03 रेट्रोफिटिंग एवं 06 रनिंग वाटर योजनाओं के लिए आमंत्रित ऑनलाइन निविदावार प्राप्त न्यूनतम दरों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस् आलोक, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता एसके धकाते सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे