महासमुन्द

बाइक ट्रक से टकराई, एक मौत, 2 गंभीर
30-Mar-2022 6:15 PM
बाइक ट्रक से टकराई, एक मौत, 2 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मार्च।
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पटेवा थाना क्षेत्र के तोरला पड़ाव के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार अमोरी निवासी सुरेश ध्रुव की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुमगांव में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसे चालक ने संकेतक बोर्ड लगाकर सडक़ किनारे खड़ा किया था। पटेवा थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजे 7534 से ग्राम अमोरी निवासी मनहरण खडिया पिता राजाराम (35), सुरेश पिता तेजूराम (23) और सुनील कुमार पिता केजुराम (22) तोरला की ओर जा रहे थे। ये लोग ग्राम आमोरी के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रक क्रमांक ओडी 19 ई 4885 से टकरा गए।

तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की टीम से तीनों घायलों को इलाज के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने सुरेश पिता तेजूराम ध्रुव को मृत घोषित कर दिया।


अन्य पोस्ट