महासमुन्द

सभी के सहयोग से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है-गिरीश
29-Mar-2022 7:35 PM
सभी के सहयोग से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है-गिरीश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 29 मार्च। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को नगरी पहुंचे। इस दौरान श्री देवांगन वन विश्राम गृह नगरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में श्री देवांगन का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा कि हम सभी को मिलकर आपसी सहयोग से पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जन मानस को दिलवाना है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, पीसीसी सचिव शोभी राम नेताम, जिला संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जि़ला पंचायत गरियाबंद संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण भूषण साहू, डीहू राम साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी दउवा लाल देवांगन, भानेंद्र ठाकुर, राजेन्द्र सोनी, रवि ठाकुर, कमलेश मिश्रा, राघवेन्द्र वर्मा, निकेश ठाकुर, रामप्रसाद मरकाम, रुद्रप्रताप नाग, आसिफ खान अनवर रजा, सचिन भंसाली, सुरेश संचेती, अनूप वट्टी, सुरेश प्रजापति, वेद राम साहू, टेश्वर ध्रुव, छबि ठाकुर, रिजवान मेमन, मनोज साक्षी, मीना बंजारे, सविता सोन, लक्ष्मी साहू, हरिश साहू, कुलदीप साहू, किशन गजेंद्र, भरत लहरे, आदित्य तिवारी, प्रदीप सोन, सोनू चौहान, आदित्य ठाकुर सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट