महासमुन्द

बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन की रूपरेखा बनी
29-Mar-2022 7:23 PM
बेरोजगारी के खिलाफ  राष्ट्रीय रोजगार आंदोलन की रूपरेखा बनी

महासमुंद, 29 मार्च। आम आदमी पार्टी महासमुंद ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि आगामी समय में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन में महासमुंद के साथ-सात राज्य के बहुत से लोग शामिल होंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि उक्त सम्मेलन में देश भर के 200 से अधिक प्रमुख छात्र संगठन, युवा संगठन, शिक्षक संगठन, ट्रेड यूनियन, किसान यूनियन, महिला संगठन, पत्रकार संगठन, दलित संगठन, आदिवासी संगठन से जुड़े लोग पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम 16 अगस्त से दिल्ली में आयोजित है।  इससे पहले आगामी 1 मई से 26 जून तक सभी राज्यों में रोजगार संसद का आयोजन होगा। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे देश के  विश्वविद्यालय, कॉलेज, एवं तहसील व जिला स्तर पर संवाद यात्रा होगी। यह निर्णय बेरोजगारी के खिलाफ  राष्ट्रीय आन्दोलन की रूपरेखा बनाने को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय रोजगार सम्मेलन में हुआ। जिसमें निर्णय हुआ कि 16 अगस्त से दिल्ली में बेरोजगारी के खिलाफ  राष्ट्रीय रोजगार आन्दोलन होगा।


अन्य पोस्ट