महासमुन्द

महासमुंद जिला साइबर सेल एक बार फिर संजय सिंह राजपूत की कमान में
29-Mar-2022 4:35 PM
महासमुंद जिला साइबर सेल एक बार फिर संजय सिंह राजपूत की कमान में

एएसआई प्रवीण शुक्ला सहित कई साइबर सेल से पुलिस लाइन भेजे गए  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 मार्च।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने जिले के साइबर सेल टीम का नए सिरे से गठन किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने इस संबंध में आदेश जारी किया। जिसमें एक बार फिर से संजय सिंह राजपूत पर भरोसा जताया गया है कि वे साइबर सेल के प्रभारी बने रहेंगे। इसके साथ ही एएसआई प्रकाश नंद को रक्षित केंद्र और ललित चंद्रा को प्रभारी लीगल सेल से साइबर सेल भेजा गया है। प्रधान आरक्षक मिनेश ध्रुव भी साइबर सेल में बने रहेंगे।

साइबर सेल में आरक्षक रवि कुमार, शुभम पांडेय, कामता आवड़े, अभिषेक सिंह राजपूत, हेमंत नायक, त्रिनाथ प्रधान, देवनारायण कोसरिया, पीयूष शर्मा, विरेंद्र नेताम, चंपलेश ठाकुर और डिग्री लाल नंद को भेजा गया है। इसी तरह साइबर सेल से करीब 8 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई प्रवीण शुक्ला, प्रधान आरक्षक श्रवण दास, आरक्षक अजय जांगड़े, युगल पटेल, योगेंद्र दुबे, ललित यादव, शैलेंद्र ठाकुर, दिनेश साहू वर्तमान में साइबर सेल में थे, इन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल में पूर्व में काफ ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी तैनात थे। पहले से साइबर सेल के बल की संख्या कम करने की कवायद चल रही थी। हाल ही में साइबर सेल में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा एसपी ने की और सोमवार को नए सिरे से टीम गठन कर नई सूची जारी की।


अन्य पोस्ट