महासमुन्द

गोवर्धन धारण कर भगवान कृष्ण ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भारद्वाज
28-Mar-2022 2:41 PM
गोवर्धन धारण कर भगवान कृष्ण ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-भारद्वाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मार्च
। स्थानीय दादा बाड़ा में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने पुतना वध, गौ संवर्धन, माखन चोरी, धरती पूजन के साथ ही गिरिराज धारण कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन धारण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। उन्होंने इंद्र के अभिमान को तोडऩे के लिए गोवर्धन लीला की रचना की किंतु पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों के महत्व को समझाया भी।

इसलिए जब गोवर्धन पूजा के लिए नंदबाबा, यशोदा माता व ग्वाल गोपियों ने कन्हैया की बात नहीं मानी तो उन्होंने इसके लिए गुरू का सहारा लिया। जब गुरू आज्ञा हुई तो सभी गोवर्धन पूजा के लिए तैयार हो गए।


अन्य पोस्ट