महासमुन्द

झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन, सीएम हुए शामिल
27-Mar-2022 4:32 PM
झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन, सीएम हुए शामिल

पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे के निधन पर परिवार से मुलाकात कर दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन में शिरकत करने बिरकोनी पहुंचे। वे दोपहर साढ़े बारह बजे मचेवा हेलीपैड पहुंचे जहां जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जननेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद कार से वे कलेक्टर रोड स्थित आलोक चंद्राकर के निवास पहुंचे। उन्होंने चंद्राकर के पुत्र लक्ष्य के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वे कार से वापस मचेवा हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से बिरकोनी के लिए रवाना हुए। उनके साथ मंत्री रविन्द्र चौबे भी आलोक चंद्राकर के निवास पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री का पौने एक बजे बिरकोनी आगमन होते ही राउत नाचा की टीम के साथ उन्हें मंच पर ले जाया गया। रविवार 27 मार्च को छग झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन में शिरकत करते हुए उनके साथ जिले के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर आदि मंचस्थ हैं।
 


अन्य पोस्ट