महासमुन्द

धूल से राहत खातिर पालिकाध्यक्ष ने किया वॉटर स्प्रिंकलर टैंकर का शुभारंभ
27-Mar-2022 2:33 PM
धूल से राहत खातिर पालिकाध्यक्ष ने किया वॉटर स्प्रिंकलर टैंकर का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मार्च।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के निर्देश पर शहर को प्रदूषण मुक्त रखने, मुख्य मार्ग सहित वार्डों के सडक़ों से उड़ती धूल से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने वॉटर स्प्रिंकलर टेंकर का शुभारंभ किया गया। बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहर के बीच से गुजरी नेशनल हाईवे 353 और नगर पालिका सीमा अंतर्गत 30 वार्डों के मुख्य सडक़ों की सफाई से पहले नगर पालिका द्वारा पानी का छिडक़ाव किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा वॉटर स्प्रिंकलर टेंकर की व्यवस्था की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने शनिवार को वॉटर स्प्रिंकलर टेंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की। यह वॉटर स्प्रिंकलर टेंकर प्रतिदिन सुबह मुख्य मार्ग सहित वार्डों में जहां तक टेंकर का पहुंच पाना संभव हो उन वार्डों के सडक़ों पर धूल आदि से राहत के लिए पानी का छिडक़ाव किया जाएगा। इस अवसर पर जल विभाग के प्रभारी अनुराग गुप्ता, सीताराम तेलक, दिलीप चंद्राकर, गुमान सिंह ध्रुव, सुरेन्द्र दास महाराज, जितेन्द्र महंती, जयकिशन सोनी, राहुल श्रीवास्तव व भागवत पेंदरिया के साथ अन्य मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट