महासमुन्द

छेडख़ानी, 3 हिरासत में
26-Mar-2022 8:23 PM
छेडख़ानी, 3 हिरासत में

महासमुंद, 26 मार्च। नाबालिग लडक़ी के घर रात को घुसकर छेडख़ानी के आरोप में सरायपाली पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। ये तीनों लडक़े 24 मार्च की रात 12 बजे नाबालिग के घर बाइक में आए थे। लडक़ी अपने फूफा के घर रहती है। ग्राम सागरपाली के तीन नाबालिग लडक़े रात 12 बजे लडक़ी के घर के बाहर बाइक खड़ी की और तीनों घर में घुस गए। इसके बाद जब लडक़ी चिल्लाई तो परिजन उठे और तीनों को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 


अन्य पोस्ट