महासमुन्द

वन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
26-Mar-2022 3:23 PM
वन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला इकाई महासमुंद के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को वन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी 12 सूत्रीय मांगों में वनरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003 से 3050 स्वीकृत करने, वनरक्षक, वनपाल, उच्च वर्ग क्षेत्रपाल कर्मचारियों का वेतनमान मांग अनुसार करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, छग राज्य गठन के पश्चात नया सेटअप पुनरीक्षण करने, महाराष्ट्र सरकार की तरह पांच हजार पौष्टिक आहार, वर्दी भत्ता दिया जाने, पदनाम वर्दी हेतु संबोधित नाम अन्य पहचान निर्धारण आदेश जारी करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।


अन्य पोस्ट