महासमुन्द
पुल के नीचे मिला नवजात का शव, मामला दर्ज
26-Mar-2022 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 मार्च। नवजात बालक के जन्म को छुपाने वाले अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृत नवजात 14 फरवरी को शाम 6 बजे ग्राम केशवा के पास नाले के पुल के नीचे पड़ा हुआ मिला था। अज्ञात ने मृतक के जन्म को छुपाने के लिए छोड़ दिया था। बच्चा नीले रंग की पॉलिथिन में लिपटा हुआ था। उसकी मौत हो गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे