महासमुन्द

कन्नौजे समाज के पदाधिकारी मिले संसदीय सचिव से
26-Mar-2022 2:39 PM
कन्नौजे समाज के पदाधिकारी  मिले संसदीय सचिव से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 मार्च।
छत्तीसगढ़ कन्नौजे समाज के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर सामाजिक भवन की मांग की। जिस पर उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कन्नौजे समाज के झड़ी राम कन्नौजे, नारायण कन्नौजे, ईश्वरचंद कन्नौजे, जगदीश कन्नौजे, शंकर कन्नौजे, भुवन, रुपेश कन्नौजे, गोपी कन्नौजे, संतोष कन्नौजे, कमलेश कन्नौजेए किरण साहू आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि कन्नौजे समाज का एक भी सामाजिक भवन नहीं है। जिला मुख्यालय महासमुंद में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राम मोंगरा में ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित भूमि पर सामाजिक भवन निर्माण कराना चाहते हैं। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।


अन्य पोस्ट