महासमुन्द
महासमुंद, 25 मार्च। आम आदमी पार्टी महासमुन्द के प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ अभिषेक जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महासमुंद शहर के कई जगहों मे अवैध पानी पाउच व पानी बॉटल का निर्माण बिना आईएसआई मार्क व बिना लाईसेंस का किया जा रहा है। बाजार में बिना गुणवत्ता जांच किये पानी का विक्रय जगह जगह किया जा रहा है जो जनता के स्वाथ्य के साथ खिलवाड़ है।
पार्टी के जानकारी के अनुसार एकता चौक में एक निर्माण कारखाना, मचेवा में दो, अयोध्या नगर में एक व नयापारा में एक अवैध पानी पाउच व पानी बॉटल की ब्रिकी बिना गुणवत्ता मांपे किया जा रहा है। पार्टी ने इसका विरोध किया है व यह चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द अवैध पानी पाउच व बॉटल निर्माण को बंद किया जावे, अन्यथा आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर खाद्य एंव औषधि प्रशासन कार्यालय के सामने धरना प्रर्दशन को बाध्य होंगी।