महासमुन्द

सिकासार से कोडार जलाशय तक बनेगी नहर
25-Mar-2022 4:33 PM
सिकासार से कोडार जलाशय तक बनेगी नहर

ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मार्च।
क्षेत्र के किसानों ने सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर के लिए बजट में राशि का प्रावधान होने पर खुशी जताते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताते हुए अभिनंदन किया।  गुरूवार को सरपंच अन्नू चंद्राकर के नेतृत्व में किसान देवनारायण साहू, हृदय लाल साहू, टुकेश साहू, जोहनराम साहू, मोहनराम साहू, हरिशंकर साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, किशलाल साहू, गोपाल साहू, शिव साहू, जीवराखन साहू, नागेश्वर साहू, संतराम साहू, हेमलाल साहू, दाउलाल साहू, बलीराम साहू, मनोज साहू, होरीलाल साहू, गंगूराम साहू, शंकरलाल साहू आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर निर्माण के लिए बजट में राशि का प्रावधान कराने में की गई पहल को किसानों के वरदान बताते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता दूर हो सकेगी।
 


अन्य पोस्ट