महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 मार्च। बुधवार से नगर के दादाबाड़ा मैदान में दोपहर दो बजे से श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। देखते ही देखते श्रद्धालु यहां ऐसे उमड़े कि 18 हजार वर्गफीट का पंडाल छोटा पड़ गया। अब भागवत पुराण के आयोजक, डोम पंडाल के किनारे के कनात को खोलकर पंडाल का आकार छह हजार वर्गफीट और बढ़ा रहे हैं, ताकि लोग श्रीमद भागवत कथा सुन सकें। साथ ही एलइडी टीवी स्क्रीन की भी व्यवस्था की जा रही है।
कल व्यासपीठ से पंडित हिमांशु कृष्ण ने कहा कि अच्छे लोग केवल द्वापर या त्रेता में ही नही हुए, बल्कि कलयुग में भी हुए हैं। चाणक्य, दयानंद, विवेकानंद, कबीरदास ये कलयुग के लोग हैं। जिनका अनुशरण और गुणगान लोग करते हैं। सही अर्थों में व्यक्ति को महान उसकी संगत बनाता है। इसलिए अपने संतानों को अच्छे संस्कार दें। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस गौकर्ण कथा का बखान करते हुए व्यासपीठ से भगवताचार्य हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने छोटे- छोटे प्रसंगों का जिक्र करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि जो बच्चे माता.पिता का सम्मान नहीं करते उन्हें जीवन में कभी सम्मान नहीं मिलता। व्यक्ति का जैसा संगत होता है उसका रंगत वैसा ही हो जाता है।
उन्होंने वीर बलिदानी भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के बलिदान दिवस को याद करते कहा कि राष्ट्रभक्तों का स्थान प्रभु के श्री चरण में होता है। वे प्रभु के समान ही पूजनीय होते हैं। उन्होंने कहा कि आज मीरा बाई का जन्मदिन दिवस भी है।
भागवत श्रवण करने आने वाले लोगों को चाहिए कि वे अपने साथ कापीष पेन लेकर आएँ और प्रमुख अंशों को लिख लिया करें, नही तो तेरा तुझको अर्पण की भावना से कथा श्रवण कर इसी स्थान पर छोडक़र चले गए।
आजकल यही हो रहा है लोग कथा सुनते जरूर हैं लेकिन अनुसरण नहीं करते।