महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 23 मार्च। दर्राभाँटा नवागढ़ में रायजिंग क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन में विगत दिनों हुआ। जिसमें समापन अवसर पर सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि पालेश्वर सिंह रॉय एवं विशिष्ट अतिथि सूरज मोती बरिहा सरपंच बिरकोल सादमोती भागीरथी सरपंच दर्राभाँटा, प्रिया सूरज नायक, नीलमणी बरिहा कार्यक्रम में शामिल हुए। क्रिकेट मैच फाइनल में बसना विरुद्ध समलेश्वरी के मध्य मैच खेला गया और बसना पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए जबाब में समलेश्वरी ने मात्र 67 रन ही बना पाई। इस प्रकार विजेता बसना की टीम रही।
अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट खेल कर क्रिकेट प्रतियोगिता समापन किया गया। खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए नशे से दूर रहने की बात कही। श्री रॉय ने अपने उद्धबोधन में कहा कि खेल अपने जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान होता है खेलो से एक दूसरे की पहचान होती है, इसमें शाररिक मानसिक और बौद्धिक विकास होती है। इसलिए हार या जीत से निराश ना होते हुए खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करते रहना चाहिये। उक्त अवसर पर फुलकुवर चौहान, सुंदर मोती चौहान, उत्तम कुमार चौहान, धरम बाज बरिहा , महिला कांग्रेस कमेटी सदस्य अनिता, कमला नीलमणी बरिहा समेत भारी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।