महासमुन्द

प्रतिभावान पुलिस अधिकारी को महासमुंद ने खो दिया- अलका
23-Mar-2022 4:59 PM
प्रतिभावान पुलिस अधिकारी को महासमुंद ने खो दिया- अलका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 23 मार्च।
कांग्रेस ने गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा जो दिया, वह आज वास्तव में नवा छत्तीसगढ़ 3 साल में नवा अपराध गढ़ बन गया। उक्त बातें अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कही।
खुलेआम चाकूबाजी, गैंगवार, रेप, हत्या महिलाओं बच्चों पर अत्याचार हर शहर गांव कस्बा में आम बात हो गई है। खुलेआम अवैध शराब जुआ सट्टा नशीली दवाई का कारोबार कांग्रेसी सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है। अपराधियों में कानून का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया हैं, इसी का परिणाम है कि अब कानून के रक्षक पुलिस भी अपराधियों के शिकार होते जा रहे हैं।

महासमुंद साइबरक्राइम में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विकास शर्मा की हत्या शासन प्रशासन के मुंह पर तमाचा है, आज एक होनहार प्रतिभावान पुलिस अधिकारी को महासमुंद जिला ने खो दिया है जो बहुत ही दुखद है। आज पुलिस विभाग को राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा है कि वह अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसका परिणाम छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है।

आज रेत माफिया शराब माफिया का शासन पर बोलबाला है, अगर यही स्थिति आने वाले वर्षों में रहे तो छत्तीसगढ़ पूरा अशांत हो जाएगा। आज माफिया अपराधियों पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की जरूरत है।


अन्य पोस्ट