महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 21मार्च। भाजपा शहर मंडल बागबाहरा द्वारा आए दिन शहर में बढ़ रहे अपराधों को नियंत्रित करने हेतु पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो राज्य में जबसे भूपेश बघेल सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार आई है, तब से राज्य भर में गुंडागर्दी चाकूबाजी हुआ गैंगवार की घटनाएं आम हो चली है, पहले गुंडागर्दी चाकूबाजी हुआ गैंगवार की उक्त घटनाएं राज्य के बड़े शहरों तक ही सीमित हुआ करती थी, लेकिन इसकी आंच अब छोटे शहरों व कस्बों तक पहुंच गई है, इसका परिणाम है कि पिछले दिनों होली के दिन हमारे बागबाहरा जैसे शांत क्षेत्र में छोटी-बड़ी गैंगवार हुआ। चाकूबाजी की घटना सामने आई है, केवल यही नहीं शहर में गांजा व नशीले पदार्थों की उपलब्धता वह जुआ सट्टा के कारोबार चरण पर होना शहर वासियों के लिए सिर दर्द बढ़ चुका है।
नगर वासियों की उक्त समस्या को लेकर भाजपा शहर मंडल बागबाहरा द्वारा प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जनों को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। पुलिस प्रशासन शहर में कानून व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए दो टूक शब्दों में कह दिया गया है कि यदि नगर प्रशासन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन चक्का जाम नगर बंद करवाई करने हेतु मजबूर होगी।
प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य नरेश चंद्राकर, जिला किसान मोर्चा दुबे लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय मालवीय, बागबाहरा शहर मंडल बागबाहरा ग्रामीण मंडल तिलेश्वर पटेल, महामंत्री पूनम चंद्राकर, हरमीत सिंह बग्गा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज चंद्राकर, सत्यनारायन तांडी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आबिद खान, नारायण टांडी, डिंपल ध्रुव, पिंकी चंद्राकर, अशोक दीप, जयकिशन देवांगन, पूरन साबर, मुकेश चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, अवंती टांडी एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।