महासमुन्द

35 लीटर शराब के साथ एक बंदी
21-Mar-2022 3:56 PM
35 लीटर शराब के साथ एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 21मार्च।  
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की 220 पल्सर बाइक क्रमांक सीजी14-एमएम-0308 में एक व्यक्ति ओडिशा से सरायपाली की ओर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। बलौदा चौकी स्टाफ द्वारा सिरपुर नाका  के पास घेराबंदी कर उक्त मोटरसायकल चालक को पकड़ा गया। जिसका तलाशी लेने पर  उसके  पास एक सफेद रंग के बोरी के अंदर भरी 7 नग 5-5 लीटर वाली प्लास्टिक पॉलीथिन प्रत्येक में 5-5 लीटर महुआ शराब भरी कुल  35 लीटर महुआ शराब मिला।

आरोपी से उसका नाम पता  पूछने पर अपना नाम लक्ष्मीकांत यादव वार्ड नं 02 महलपारा सरायपाली का होना बताया। आरोपी के पास से 35 लीटर महुआ शराब कीमत 7000 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर कीमत लगभग 40 हजार रूपए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34 (2)  आबकारी एक्ट के तहत मामला विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट