महासमुन्द

जीप में छिपाया 120 किलो गांजा, 2 बंदी
16-Mar-2022 11:55 AM
जीप में छिपाया 120 किलो गांजा, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मार्च।
जीप को ढंकने वाले कव्हर के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा से यूपी जा रहे दो युवकों को कोमाखान पुलिस ने पकड़ा है। इसके पास से 120 किलो गांजा जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार खरियार रोड की तरफ से स्लेटी कलर का कमांडर जीप कार क्रमांक यूपी 32 एयू 9963 महासमुंद की ओर आ रही थी। जिसे टेमरी नाके के पास घेराबंदी कर रोका गया। उक्त वाहन की तलाशी ली गयी। वाहन में 2 व्यक्ति बैठे मिले। चालक सीट पर सुनील कुमार ओझा  (35) ब्रम्हाइन थाना सुखपुरा जिला बलिया, उत्तरप्रदेश एवं उसके बगल में में अनुज कुमार चौबे (38) भरतपुरा थाना सुखपुरा जिला बलिया, उत्तरप्रदेश बैठा था।

तलाशी लेने पर जीप के बाडी के छत पर बने चैंबर में 16 नग बड़े पीले रंग के प्लास्टिक झिल्ली में पैक किया हुआ, गांजा एवं 8 छोटे पैकेट पीले रंग के झिल्ली में पैक किया हुआ  गांजा 120 किलोग्राम मिला।
 

 


अन्य पोस्ट