महासमुन्द

छग के लिए न्याय व विश्वास का बजट-अंकित
15-Mar-2022 5:04 PM
छग के लिए न्याय व विश्वास का बजट-अंकित

पिथौरा, 15 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट  पूरे देश में पहली बार गोबर से बने ब्रीफकेस से निकला। इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए न्याय व विश्वास का बजट बताया है। जिसमें सभी वर्गों खासकर आने वाली पीढ़ी के विकास व शिक्षा के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया है।

अंकित ने कहा कि इस बजट को कम शब्दों में बांध पाना बहुत कठिन है। ये बजट पूरी तरह से हर क्षेत्र को छूता है  । अंकित ने बताया कृषि क्षेत्र का बजट  कुल 9272 करोड़ रुपये का है जिसमें 6000 करोड़ रुपये राजीव गांधी किसान न्याय योजना, लगभग 5 लाख किसानों को नि:शुल्क 5 एच पी तक का पंप हेतु प्रावधान, सिंचाई हेतु 300 करोड़ की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण निर्णय है ।

सौर्य सुजला व कुसुम योजना के तहत कुल 25000 नए सोलर व सिंचाई पम्प स्थापित किये जायेंगे ।  साथ ही साथ 10 हजार 590 गौठानों की स्थापना पूर्णता की ओर है ।इसी प्रकार शिक्षा का बजट 16552 करोड़ रुपये का है जिसमें 171 खुल चुके स्वामी आत्मानंद विद्यालय में 1 लाख 35 हजार बच्चे पढ़ रहे है । महाविद्यालयों में नवीन संकाय,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,छात्रावास। पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 9272 करोड़ का जिसमें 1702 करोड़ रुपये रोजगार गारेंटी हेतु,800 करोड़ रुपये गरीबों के आवास हेतु, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना  हेतु 200 करोड़ रुपये, ग्राम सडक़ हेतु 1675 करोड़ का प्रावधान है । 15 वें वित्त हेतु 1114 करोड़ के अनुदान का प्रावधान भी किया गया है । शहरी विकास का 3848 करोड़ का इसके तहत शहरी निर्धन परिवारों के आवास हेतु 450 करोड़ रुपये,पेयजल हेतु 200 करोड़ रुपये  के साथ संपत्ति कर की गडऩा में लाभ देने कलेक्टर दर में 30 प्रतिशत की कमी की गयी है।


अन्य पोस्ट