महासमुन्द
सरायपाली, 15 मार्च। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामता पटेल ने भूपेश सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए, उन्होंने भूपेश सरकार के नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना को ढकोसला कहा। गठान के नाम पर गांव गांव में कांग्रेस के लोग लूट मचा रखा है। अभी भी पशुधन गोठानौ में नहीं बल्कि चौक चौराहे में घूम रहा है, गोठान में चारा उपलब्ध नहीं है, कहीं पर चारा है, तो पशुधन नहीं है, गोबर खरीदी में भी भ्रष्टाचार किया है। श्री पटेल कहा कि भूपेश सरकार के बजट में युवाओं, महिलाओं, गरीबों एवं किसानों पर अन्याय किया है, तथा बजट पर कहीं पर भी बेरोजगारी भत्ता या नशाबंदी का उल्लेख ही नहीं किया गया है, बजट में आंकड़ों की जादूगरी है, भूपेश सरकार के इस चौथे बजट में सिर्फ विधायकों को खुश करने के लिए विधायक निधि को दोगुना किया गया है, मूलभूत समस्या के समाधान नहीं बताया है, ना ही प्रदेश की विकास की अवधारणा परिलक्षित हो रहे हैं। वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार के अधिकांश योजना केंद्र सरकार की योजना पर निर्भर है, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर पहुंचाने के लिए भूपेश सरकार कोई व्यवस्था नहीं किया है, इस प्रकार से भूपेश सरकार का चौथा बजट झूठ का पुलिंदा है।