महासमुन्द

हाईस्कूल मिनी स्टेडियम का नामकरण बीएस भाठिया किया जाए-मेश्राम
15-Mar-2022 4:20 PM
हाईस्कूल मिनी स्टेडियम का नामकरण बीएस भाठिया किया जाए-मेश्राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 15 मार्च। 
नगर का एकमात्र मिनी स्टेडियम खेल मैदान के नामकरण को लेकर समाज सेवक रणवीर मेश्राम ने नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग किया है कि मिनी स्टेडियम का नामकरण बीएस भाठिया के नाम से नामकरण कर उनकी प्रतिमा स्टेडियम के निकट स्थापित किया जाए।

नगर का खेल मैदान हाई स्कूल परिसर के नाम से जाना जाता था, वर्तमान में स्वामी आत्मानंद स्कूल के नाम से जाना जा रहा है। उक्त स्कूल के सामने शासन  द्वारा वृहद रूप से स्टेडियम का निर्माण लाखों रूपए व्यय कर बनवाया गया है। उक्त स्टेडियम में सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य व्यवसायिक कार्यों हेतु उपयोग में लाया जाता है।

इस स्टेडियम में कई प्रकार के खेलों का आयोजन स्कूली स्तर हो या अन्तर जिला, अन्तर्राज्यीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। चाहे वह क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी हो या अन्य खेल। इन खेलों को बढ़ावा देने तथा खेलों में रूची पैदा करने के लिए स्व भाठिया का योगदान काफी रहा है। साथ ही स्व राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में कई वर्षों तक क्रिडा प्रभारी के रूप् में कार्यरत थे। इनकी स्मृति में मिनी स्टेडियम का नामकरण नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव पास कर नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित करवाने हेतु प्रस्ताव की प्रति कलेक्टर एवं छग शासन को प्रेषित किया है।


अन्य पोस्ट