महासमुन्द

ओडिशा से महासमुंद के रास्ते 16 लाख का गांजा ले जाते 4 बंदी
14-Mar-2022 4:56 PM
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते 16 लाख का गांजा ले जाते 4 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 14 मार्च। सिंघोड़ा पुलिस ने रविवार को एनएच 53 रेहटीखोल के पास वाहन चेकिंग करते समय बोलेरो कार से 80 किलो गांजा जब्त किया है। गाड़ी में चार युवक सवार थे। जिसे गिरफ्तार कर उनके  खिलाफ  नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जब्त गांजे की कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं पकड़े गए एक आरोपी रायपुर छग व तीन मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे थे। सिंघोड़ा थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के अंतरराज्यीय चेकपोस्ट रेहटीखोल में ओडिशा से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

उसी समय एक बोलेरो क्रमांक एमपी 66 टी 0762 वहां आईए जिसे रोककर पूछताछ की गई। गाड़ी में? चार लोग सवार थे। टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो पीछे सीट से 80 पैकेट गांजा मिला। टीम ने तस्करी के आरोप में चालक रीवा मध्यप्रदेश निवासी सवेन्द्र कुमार पटेल 32 साल, सातेन्द्र कुमार पटेल 29 साल, प्रदीप पटेल 26 साल एवं बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी विकास कुमार पटेल 23 साल को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट