महासमुन्द

सडक़ दुर्घटना में सिरपुर के पत्रकार की मौत
14-Mar-2022 3:37 PM
सडक़ दुर्घटना में सिरपुर के पत्रकार की मौत

महासमुंद,14 मार्च। शनिवार को कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के  लमना गांव में हुए सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में महासमुंद जिले के सिरपुर के पत्रकार पंकज कुमार झा भी  शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रायपुर के महादेव स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान परिजन व अन्य लोग मौजूद रहे। पंकज शारदा नंद झा के बेटे थे। वे अपने पीछे तीन छोटे बच्चे, बेटी आद्या, दिव्या और बेटा जलज सहित भाई छोटे कुमार झा और राम किशोर झा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
 


अन्य पोस्ट