महासमुन्द

महिला पार्षद व परिजनों से मारपीट, पांच आरोपी हिरासत में
12-Mar-2022 7:12 PM
महिला पार्षद व परिजनों से मारपीट, पांच आरोपी हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 मार्च।
महिला पार्षद अनिता साव और उनके परिजनों से मारपीट व दुव्र्यवहार करने वाले सात आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पार्षद के भतीजे की पिटाई की थी। इसके बाद उसकी बहन के घर पहुंचकर मारपीट और पत्थरबाजी भी की थी। घटना 8 मार्च की है।

पार्षद पति ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा भी मचाया था। वहीं एनएच 353 कोतवाली के सामने में भीड़ एकत्र थी और आवागमन भी बाधित हुआ था। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया और 10 मार्च की रात को सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार पार्षद व उनके परिवार के साथ मारपीट व दुव्र्यवहार के आरोप में मौहारीभांठा निवासी प्रियांशु चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 29 मलेरिया ऑफिस के पास निवासी शुभम चंद्राकर, युवराज कन्नौजे, फ लेश साहू, सोमेश्वर साहू, पुष्कर साहू, राहुल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने-अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। 10 मार्च की रात आरोपियों का पता चला तो युवराज को बलौदाबाजार, प्रियांशु चंद्राकर व शुभम चंद्राकर को रायपुर, सोमेश्वर चंद्राकर को ग्राम मोंगरा महासमुंद, फलेश को तुमगांव के ग्राम पीढ़ी और पुष्कर साहू को महासमुंद से गिरफ्तार किया है।
 


अन्य पोस्ट