महासमुन्द
मनरेगा से लाभान्वित 5 महिलाओं का सम्मान
12-Mar-2022 6:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 मार्च। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव ने रायपुर से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित व्यक्ति मूलक कार्यों से लाभान्वित जिले के 5 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने इन पांच लाभान्वित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम एनआईसी के वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे