महासमुन्द

पिटियाझर में अवैध प्लाटिंग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
11-Mar-2022 7:33 PM
पिटियाझर में अवैध प्लाटिंग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 मार्च। पिटियाझर के एक भूमि स्वामी द्वारा आवागमन रास्ते पर हो रहे अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा है। जिस पर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम से चर्चा की।

एसडीएम ने टीम भेजकर मौके की जांच कराने बात कही है। पार्षद राजेन्द्र चंद्राकर, पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे, पिटियाझर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद डमरूधर मांझी के साथ वहां निवासरत ठाकुर राम, मनोज जोन, निशा जोन, विमल पाल, रोशनी ध्रुव, मनोज पाल, द्रोपदी बाई, संतोष साहू, ललित, धनीराम, भेखलाल, पुसउ, सोनवती, पुष्पलता साहू आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन कहा है कि योगेन्द्र कुमार चंद्राकर के खसरा नंबर 92-1, 92-2 भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। जबकि इस भूमि से होकर 20-25 परिवारों का वर्षों से इसी मार्ग से आवागमन का रास्ता है।

प्लाटिंग के कारण इस भूमि पर भवन आदि निर्माण से इतने परिवारों का आवागमन के लिए अन्य कोई भी मार्ग नहीं है। अत: उक्त भूमि पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम भागवत प्रसाद जायसवाल से चर्चा की। एसडीएम ने राजस्व अमला भेजकर जांच कराने का भरोसा दिलाया।


अन्य पोस्ट