महासमुन्द

परसकोल क्षेत्र में चोरी की घटना थम नहीं रही
11-Mar-2022 4:16 PM
परसकोल क्षेत्र में चोरी की घटना थम नहीं रही

महासमुंद, 11 मार्च। जिला मुख्यालय से लगे परसकोल क्षेत्र के में चोरी की घटना थम नहीं रही है। दो दिन पहले केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी के यहां चोरी हुई थी। अज्ञात ने फिर उसी क्षेत्र में घटना को अंजाम देते हुए महिला बैंककर्मी के घर चोरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी कार्यालयीन कार्य से बिलासपुर गईं थीं। आरोपियों ने उसी दिन रात क्षेत्र से लगे मोहारीभांठा में भी एक किसान के बियारे में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक महावीर पार्क निवासी गीताजंली जायसवाल के यहां बीते दिनों चोरी हुई है। वे स्टेशन रोड स्थित एसबीआई में एसोसिएट के पद पर पदस्थ हंै। चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए आलमारी में रखी सोने की अंगूठी, कांसे के बर्तन और नगदी 55 हजार रुपए कुल 65 हजार रुपए चुरा ली। इसी तरह मौहारीभांठा में भी चोरी का मामला सामने आया है। यहां निवासी सुरेश निषाद पिता भुवन लाल निषाद के बियारे के कमरे में रखे 22 कट्टा धान कीमती 15 हजार, एक गैस सिलेंडर कीमती 1 हजार, पुराना इस्तेमाली टुल्लू पंप कीमती 1 हजार को अज्ञात चोर उठा ले गए।
 


अन्य पोस्ट