महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मार्च। महासमुंद शहर में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर गाली-गलौच, मारपीट और छेडख़ानी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर कोतवाली थाने में देर रात तक गहमा-गहमी रही। थाने के बाहर भीड़ होने के चलते आधा घंटा तक सडक़ जाम रही।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों ने पार्षद अनिता साव, उसके पति, भतीजे व बड़ी बहन से मारपीट व दुव्र्यवहार किया। इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराने सभी थाना आए थे। आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों ने पहले तो कलेक्टोरेट के सामने पार्षद के भतीजे से मारपीट की, फिर पार्षद के घर में पत्थरबाजी कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
इसी तरह अन्य घटना में मंगलवार को अमित राय अपने दोस्त सोमेश महिलांग के साथ बीटीआई गार्ड घूमने के लिए जा रहा था। कलेक्टोरेट कार्यालय के गेट के पास दोनों पहुंचे थे कि शुभम चंद्राकर, फलेश साहू, युवराज कन्नौजे व अन्य युवकों ने रास्ते में गाड़ी रोककर पुरानी बातों को लेकर अमित राय से गाली गलौच की। इस बीच शुभम व युवराज ने राड से मारा। वहीं फलेश साहू ने अमित के सिर पर शराब की बोतल फ ोड़ दी।