महासमुन्द

नवोदय विद्यालय में देवी सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण
10-Mar-2022 6:27 PM
नवोदय विद्यालय में देवी सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरायपाली, 10 मार्च। जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वीणा वादिनी माँ सरस्वती की  प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में जिले के अनेक उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि नीलेश क्षीर सागर कलेक्टर महासमुंद एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति जनवि सरायपाली, विशिष्ट अतिथियों में विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक महासमुंद, एस आलोक सी ई ओ जिला पंचायत महासमुंद, नम्रता जैन राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली, उमेश कुमार साहू जनपद सी ई ओ सरायपाली, सनत महादेवा जनपद सी ई ओ बसना, हिमांशु भारती प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आदि की उपस्थिति एवं प्राचार्य प्रशांत जी रहाटे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने संगीत शिक्षक मुकेश कुमार मंजर्वे के निर्देशन में स्वागत गीत और नारी तू नारायणी गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की परिकल्पना एवं संयोजन विद्यालय के उप प्राचार्य डॉ राजेन्द्र प्रसाद यदु के द्वारा की गई। कार्यक्रम के संचालन में कला शिक्षक अधिकल्प यदु और कक्षा 12 वीं के छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान अतिथियों ने कक्षा 11 वीं के छात्र  अनुराग साव द्वारा बनाये गए पोट्र्रेट और उसकी कला की सराहना की।


अन्य पोस्ट