महासमुन्द
हर वर्ग के साथ न्याय करने वाला बजट-अग्नि
10-Mar-2022 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 मार्च। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ का वार्षिक बजट हर वर्ग के साथ न्याय करने वाला बजट है। इस बजट में किसान, मजदूर, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी, उद्योग, पंचायत प्रतिनिधि, आदिवासी, वनवासी हर वर्ग के साथ न्याय किया गया है। भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बजट में समावेशी विकास के लक्ष्य की दिशा में बेहद मजबूत कदम उठाए हैं। निश्चित रूप से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैंए जहां सभी के लिए न्याय है। निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने कहा है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 6 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे