महासमुन्द

पुलिस कर्मी इधर से उधर
09-Mar-2022 4:33 PM
पुलिस कर्मी इधर से उधर

महासमुंद, 9 मार्च। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए इस बार प्रधान आरक्षक व आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें महिला प्रधान आरक्षक भी शामिल हैं। एसपी ने कुछ दिन पहले थाना प्रभारी, उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया था।

परसों 7 मार्च को एक बार फिर आदेश जारी करते हुए प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा को थाना बागबाहरा से पुलिस लाइन, महेश डहरिया खल्लारी से पुलिस लाइन, विक्रांत पांडेय पुलिस लाइन से थाना बागबाहरा, सुरेन्द्र जगत पुलिस लाइन से थाना महासमुंद, महिला प्रधान आरक्षक भाग्यवती खान पुलिस लाइन से थाना महामसुंद, साइमा अंबिलकर थाना महासमुंद से पिथौरा, हिमांछी देवता थाना पिथौरा से सरायपाली, महिला आरक्षक मोनू नामदेव थाना बसना से तुमगांव, आरक्षक उमेश्वर मरकाम थाना सरायपाली से तुमगांव, देवचरण सिन्हा पुलिस लाइन से थाना कोमाखान, शंकर ठाकुर थाना बागबाहरा से पुलिस लाइन, लखेश्वर पाटले थाना पिथौरा से चौकी भंवरपुर, गौतम भोई पुलिस लाइन से चौकी बलौदा, चंद्रशेखर साहू थाना कोमाखान से सरायपाली, अमिल जायसवाल थाना बागबाहरा से सरायपाली,  ओमप्रकाश निराला थाना तेंदूकोना से बसना, रिखीराम बरिहा चौकी टूहलू से थाना तेंदूकाना व मुकेश चंद्राकर को पुलिस लाइन से साइबर सेल में स्थानांतरित किया गया है।

 


अन्य पोस्ट