महासमुन्द

राईस मिल एसो. ने समस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात
09-Mar-2022 3:53 PM
राईस मिल एसो. ने समस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 9 मार्च।
राईस मिल एसोसिएशन सरायपाली द्वारा एफसीआई में चांवल की डिलीवरी स्थान न होने के कारण हो रही समस्या को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि वह ऊपर बात करेंगे। एसोसिएशन ने समस्या बताते हुए कहा कि इस वर्ष एफसीआई द्वारा अरवा चावल लिया जा रहा है जिसमें अभी तक सरायपाली में 19024 मि.टन चांवल ही लिया जा सका है। जगह न होने के कारण चांवल डिलीवरी में विलंब हो रहा है जिससे टारगेट पूरा करने में परेशानी होगी। यहां पर एक निजी गोदाम 10800 मि.टन ( 432 लाट ) का उपलब्ध है।

उक्त गोदाम को लेने तथा एफ सी आई की गोदाम से चांवल परिवहन भी नहीं होने से चांवल की डिलीवरी रुकी हुई है। एसोसिएशन इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव प्रेम प्रधान के साथ राईस मिलर्स कमल अग्रवाल, मनोज शिंदे,चतुर्भुज अगवाल, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गजेंद्र चौधरी, अश्विनी पटेल, राकेश अग्रवाल , मुकेश नायक, अरविंद कानूनगो आदि उपस्थित थे।

कितना चांवल देना है
क्षेत्र में 30 राईस मिल है जिनके द्वारा 2200 लाट चांवल मिलर्स द्वारा दिया जाना है, जिसमें 650 लाट ही दिया जा सका है। पिछले गोदाम में जगह नहीं होने से 20 दिनों से चांवल डिलीवरी बंद है। इससे मिलें बंद हो रही तथा धान उठाव भी प्रभावित हो रहा है।
 


अन्य पोस्ट