महासमुन्द
नागरिकों को जागरूक करने अंजोर रथ को किया रवाना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मार्च। पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू ने कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता के लिए रथ रवाना किया। यह कार्यक्रम जिले में सात दिनों तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम की शुभारंभ पश्चात मुख्य अथितियों के द्वारा महिला सुरक्षा विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में शार्ट फिल्म द्वारा व राज्य सरकार द्वारा जारी अभिव्यक्ति एप्प के बारे समझाया गया। महिला जागरूकता हेतु महिलाओं के हितों के कानून आदि के बारे में भी बताया गया व महिला सुरक्षा विषय पर नागरिकों को जागरूक करने एक जन-जागरण अभियान अंजोर रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
यह रथ महासमुन्द पुलिस के जन जागरण कार्यक्रम को जन जन तक पहुचाने की कार्य करेगी। कार्यक्रम में महासमुंद जिले विभिन थानों में महिला डेस्क की महिला पुलिस अधिकारी, पुलिस अधिकारी व शहर के गणमान्य नागरिक, पुलिस परिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूपेश तिवारी बालमित्र बागबाहरा व आभार प्रदर्शन कोतवाली थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे के द्वारा किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज सरायपाली क्षेत्र में घरेलू हिंसा, छेडख़ानी, लैंगिक उत्पीडऩ, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ, पीडि़त क्षतिपूर्ति योजनाओं की जानकारी विशेषज्ञ द्वारा दी जाएगी।
कार्यक्रम में डॉ रश्मि चंद्राकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष, राशि महिलांग पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, निरंजना शर्मा, सरिता तिवारी, उत्तरा विदानी, तारिणी चंद्राकर, टी दुर्गा राव, शोभा शर्मा, महासमुन्द डॉक्टर गरिमा सथपती, मधू तिवारी, तारा चंद्राकार उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से पुलिस विभाग से निरीक्षक दीपा केवट, मल्लिका बनर्जी,संतोषी अग्रवाल साइबर सेल से प्रवीण शुक्ला एवम बाल मित्र रोशना डेविड का सराहनीय योगदान रहा।