महासमुन्द
फोटो प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
09-Mar-2022 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 मार्च। जनसम्पर्क विभाग द्वारा विगत दिनों सरायपाली विकासखण्ड के भोथलडीह और कसलबा में प्रदर्शनी लगाई गई। छायाचित्र विकास प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी, रंगीन फोटोग्राफ और आंकड़ो के साथ दर्शाया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर नि:शुल्क प्रचार सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। हाट बाजार करने आए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें जनमन पत्रिका सहित प्रचार सामग्री नि:शुल्क दी गई। प्रदर्शनी में जिले में चल रहे विकास कार्यों को फोटोग्राफी के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में रुचिपूर्ण एवं रंगीन आकर्षक फोटोग्राफ सनबोर्ड के द्वारा सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे