महासमुन्द
महासमुंद, 9 मार्च । जिले में 4 मार्च से 8 अप्रैल तक शिशु संरक्षण माह चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों और आंगनबाडिय़ों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजना किया भी किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से काम कर रही है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीकाकरण, किशोरी बालिका, नव विवाहित का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। इसके अलावा बच्चों को रतौंधी और एनीमिया से बचाव के लिए विटामिन.ए तथा आयरन फोलिक एसिड सिरप पिलाया गयी। बच्चों में कुपोषण के आंकलन के लिए उनका वजन लिया गया और पालकों को बच्चों की आयु के अनुरूप पोषण आहार की जानकारी दी गई।
इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। साथ ही प्रदेश भर के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप भी वितरित की जा रही है।
जिले के आंगनबाडिय़ों में भी हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भेजा जाएगा ताकि पुनर्वास केन्द्र में समुचित देखभाल, पोषण आहार और उपचार से बच्चे को कुपोषण मुक्त किया जा सके।
शिशु संरक्षण माह के तहत एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से परिवार भ्रमण के दौरान गर्भवती माताओं एवं बच्चों को परामर्श भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा शिशु संरक्षण माह के लिए गठित जिलास्तरीय टास्क फोर्स को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।